शनिवार, 23 अप्रैल 2022

 



बचपन से एक सीख पड़ी कानो में

तेज़ है भागना तो भागो अकेले

दूर की मंजिल हो सपनो में

तो साथ चलो हाथ डाले हाथों में


सब बोलते यह बोल

पर सुनता ना खुदको ही कोई

हर जगह बजता यह ढोल

घोड़े बेच के पर सोया हर कोई


आगे दौड़े, भागे सबसे तेज़

दिखी ना सामने अंधेरी खाई

कभी आखरी पड़ाव पर गिरे

कभी पहले कदम पर ठोकर खाई


वक्त है अभी भी थोड़ा बचा

समझ इस कहानी की गहराई

लंबी मंजिल पर नज़र टिका

जीत रहेगी बनके तेरी परछाई





 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें