सोमवार, 24 मई 2021

Main

 Woh purane raaste 

Woh tooti footi manzilen 

Woh kaante zindagi ke


Aur woh muskurati hui main



Woh haare huye patte

Woh chooti hui dor

Woh amavas ki raaten 


Aur woh ladti hui main


Woh bikhre huye rishtey 

Woh fisalti hui dosti 

Woh aankhon par pade parde 


Aur sambhalti hui main


Haar jeet dekh ke

Har mod se ulajhte huye 

Saanp seedi ke khel main

Kabhi Uthte kabhi girte huye 


Zindagi ko jeeti hui main....

मंगलवार, 16 मार्च 2021

Life : a chess game

 Moving its soldiers n  knights 

Different corners in different strikes

Go around those black and whites


Baby steps with ginger caution

Reminding us of the smallest risks


Camel racing to attack into obliques 

Teaches us to have always 360 deg vision


Elephant showing crass solid strength

And the sudden movement sideway

Makes strong loyal people wonder

Is the the right way


Horse taking the small  but flirty steps

Showing the speed and  presence

Easy to adapt... keep ur head low

An exam that life also fails - and still ..... goes on

शुक्रवार, 26 जून 2015

साँस काटने सी लगी है
रिश्ता दबने से लगा है
 प्यार है अब तक ज़िंदा
पर कफ़न बनने सा लगा है


ना कहती हूँ कुछ अब ज़ुबाँ से
ना आँखों में कोई कहानी है
 जो सुनता था इस ख़ामोशी को
वह आँसू अब पानी है

इस अच्छे  बुरे के शोर में
मासूमियत सेहम सी गयी है
इस सन्नाटे की आवाज़ में
ज़िन्दगी सिमट सी गयी है 
आज फिर उदास सा  यह दिल
मुस्कुराने की वजह ढूंढ़ता रहा
कुछ डूबता सा यह दिल
आज फिर कोई किनारा तलाशता रहा

 बिखरे हुए सूखे पत्तों के बीच
आज फिर बहार को तरसता रहा यह दिल
खोयी हुई राहों में
आज फिर मंज़िल ढूंढ़ता रहा यह दिल

 छुपी हुयी चंद खुशियों में
गम बटोरता  रहा यह दिल
महफ़िल की भरी हुयी साँसों में
आज फिर दम तोड़ता रहा यह दिल



मैंने ज़ंज़ीर में जकड़े देखा है
तूफ़ान में फँसे देखा है
दुखो में दबे देखा है


यह दिल फिर भी धड़कता है


मैंने  भीड़ में तनह देखा है
आँसुओं में मुस्कुराते देखा है
काँटों से चुबते देखा है

यह दिल फिर  भी धड़कता है

प्यार से ठुकराये  हुए देखा है
आँखों को पथराए हुआ देखा है
जीते जी मरते देखा है

कम्भख्त यह दिल फिर भी धड़कता है 
आँख में आंसू ठैरे
बहने की उन्हें इज़ाज़त नहीं
पलकों में नींद रुक सी गयी
सोने की फ़रमाईश हुई पूरी नहीं

सपने के बिखरे टुकड़े देखे
जुड़ने की जगह मिली ही नहीं
बहुत कोशिश की मगर
यह धड़कन बंद हुई ही नहीं 
शुक्रिया ए ज़िन्दगी तेरा
तूने फिर रोना सीखा दिया
इस सूखे हुए बाग़ में
बारिश का सैलाब आ गया


इस तीखे से दर्द ने मुझे
ऐसे झंझोड़ सा दिया
इस मरी हुई सी लाश को फिर
जीने का अभिशाप दे दिया